
दिल्ली दंगा: विवादास्पद भाषण देने वाले कपिल के साथ दिखे अफसर ने मांगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार
- सीएए-एनआरसी के मुद्दे को लेकर भड़के दंगों के बीच भाजपा नेता कपिल मिश्रा का एक विवादास्पद भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
- वीडियो में एक पुलिस अफसर को मिश्रा के साथ खड़ा देखा गया था, बताया गया था कि वे पूर्वोत्तर दिल्ली के डीसीपी वेद प्रकाश सूर्या थे।
- अब उन्हीं वेद प्रकाश सूर्या ने इस साल वीरता के लिए दिए जाने वाले राष्ट्रपति पुलिस मेडल के लिए अपना नाम भेजा है।
- उन्होंने अपना नाम प्रस्तावित करने के लिए जो वजहें दी हैं, उसमें दिल्ली दंगों के दौरान सैकड़ों लोगों की जान और संपत्ति बचाने जैसी बात शामिल है।
- 25 अन्य पुलिसकर्मियों ने भी राष्ट्रपति पुलिस मेडल के लिए अपने नाम हेडक्वार्टर भेजे हैं, ज्यादातर ने दंगे रोकने के लिए अपनी भूमिका का ही जिक्र किया है।




























































