पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल ने लिया फैसला

  • बीजेपी विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगाई गई है। 
  • तीरथ सिंह रावत के बाद अब पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। 
  • पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के खटीमा से विधायक हैं, आज ही शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। 
  • भाजपा विधायक दल ने भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में उनके नाम की घोषणा की। 
  • बता दें कि कल ही तीरथ सिंह रावत ने सीएम पद से इस्तीफा दिया है, वे करीब 4 महीने सीएम रहे। 
  • धामी को पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में महाराष्ट्र-गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का राजनीतिक शिष्य़ माना जाता है। 
यह भी पढ़े: दिल्ली दंगा: विवादास्पद भाषण देने वाले कपिल के साथ दिखे अफसर ने मांगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार