Get Premium
कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्र के बाद अब गरीबों के राशन पर भी छाप दी गई पीएम मोदी की तस्वीर
- कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्र के बाद अब गरीबों को दिए जाने वाले राशन पर भी पीएम मोदी की तस्वीर छाप दी गई है।
- भाजपा शासित राज्यों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन देते समय दुकानों पर पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों की तस्वीर वाले बैनर लगाने का निर्देश जारी हुआ है।
- इसके साथ ही जिस थैले में पांच किलो अनाज दिया जाएगा उस पर बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल लगाने का निर्देश जारी किया गया है।
- बीजेपी महासचिव अरुण सिंह की ओर से सभी प्रदेश इकाइयों को पत्र लिख कहा गया है कि इस योजना का जम कर प्रचार होना चाहिए।
- गौरतलब है कि अभी देश भर में चलाए जा रहे वैक्सीन अभियान में वैक्सीन प्रमाणपत्र पर पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाई जा रही है।
यह भी पढ़े: IIT मद्रास के प्रोफेसर ने जातिगत भेदभाव के कारण दिया इस्तीफा, मुस्लिम छात्रा दे चुकी है जान