
तीरथ के इस्तीफे पर कांग्रेस का तंज, दोनो सीएम भले आदमी थे पर भाजपा ने चौराहे पर खड़ा कर दिया
- उत्तराखंड में सीएम तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के हरीश रावत ने प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने तीरथ और त्रिवेंद्र को भला आदमी बताया.
- पूर्व सीएम रावत ने कहा- भाजपा ने दोनों ही नेताओं को चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया, ये झूठ है कि कोरोना के चलते चुनाव नहीं हो सकते.
- उन्होंने कहा- संकट के बीच ही सल्ट में उपचुनाव संपन्न हुआ, कानूनी जानकारी न होने के कारण ही भाजपा राज्य पर एक और सीएम थोपने जा रही है.
- रावत ने कहा- जब हमारे मुख्यमंत्री को यही ज्ञान नहीं है कि उसे कब चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचना है तो वह प्रदेश का क्या कल्याण करेगा.
- कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा- भाजपा ने उत्तराखंड को अपनी राजनीतिक प्रयोगशाला बना लिया है, यह तीसरी बार है जब उन्होंने सीएम को कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया.
यह भी पढ़ें - AAP दफ्तर में शराब के नशे में धुत पड़ा शख्स निकला BJP कार्यकर्ता, पुलिस जांच में हुआ खुलासा




























































