AAP दफ्तर में शराब के नशे में धुत पड़ा शख्स निकला BJP कार्यकर्ता, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

  • सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें आम आदमी पार्टी के गुजरात कार्यालय के भीतर एक शख्स शराब पीकर पड़ा हुआ है। 
  • भाजपा नेताओं ने इस तस्वीर को खूब शेयर की लेकिन जब जांच हुई तो भाजपा नेताओं को तस्वीर पोस्ट करने के लिए माफी मांगनी पड़ गई।
  • तस्वीर सूरत के गोपीपुरा इलाके के आप दफ्तर की है, और वो शख्स आप का नहीं बल्कि भाजपा का कार्यकर्ता है, जिसका नाम हिमांशु मेहता है।
  • आप ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज करा दी थी लेकिन जब भाजपा नेता प्रशांत बरोट ने लिखित रुप से माफीनामा पुलिस के समक्ष दिया तब आप ने एफआईआर वापस ले ली।
  • दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि हार की संभावनाओं को देखते हुए भाजपा के नेता छिछोरी हरकतें कर रहे हैं।
यह भी पढ़े: महामारी के बीच चरम पर बेबसी! 15 हजार नहीं दे पाने के कारण डेढ़ महीने तक मोर्चरी में ही पड़ा रहा शव