सीएम तीरथ के इस्तीफे के बाद आज होगा नए सीएम का ऐलान, लोग बोले- नया रावत कौन?

  • उत्तराखंड में सीएम तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद सियासी गर्मी बढ़ी हुई है, शनिवार को पार्टी बैठक करके विधायक दल का नेता चुनेगी.
  • तीरथ ने शुक्रवार शाम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को इस्तीफा सौंपते हुए कहा था कि इसके पीछे की वजह संवैधानिक संकट है, निर्वाचन आयोग के लिए चुनाव करवाना मुश्किल था.
  • पत्रकारों ने पूछा अप्रैल में सल्ट उपचुनाव क्यों नहीं लड़ा, उन्होंने कहा- उस वक्त मैं कोरोना संक्रमित था जिसकी वजह से चुनाव नहीं लड़ सका.
  • इस्तीफे के पीछे एक बड़ी वजह ये भी बताई जा रही कि पार्टी आलाकमान को सीएम तीरथ के उपचुनाव में जीत पर भरोसा नहीं था ऐसे में उनकी वजह से पार्टी की किरकिरी होती.
  • सोशल मीडिया पर लोग अब मजे ले रहे हैं, लोग भाजपा को मेंशन करके पूछ रहे कि रावत गए, रावत आए, अब ये रावत भी गए तो अगला रावत कौन आएगा.
     यह भी पढ़ें - AAP दफ्तर में शराब के नशे में धुत पड़ा शख्स निकला BJP कार्यकर्ता, पुलिस जांच में हुआ खुलासा