
शिवराज राज्य का हाल: दबंगों ने दलित परिवार को पेड़ से बांधकर पीटा, अब तक कार्रवाई नहीं
- देश में दलितों के खिलाफ अत्याचार के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं, ताजा मामला मध्य प्रदेश के शाजापुर का है।
- मोहन बड़ोदिया थाने के ग्राम बिजाना में दबंगों ने दलित परिवार की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे खराब कर दिया।
- विरोध करने पर बुजुर्ग दंपत्ति और उनकी बहू को पेड़ से बांधकर बुरी तरह से पीटा गया और बांधकर खेत में फेंक दिया गया।
- दरअसल जमीन पट्टे की जमीन थी, दबंगों ने कागजातों में फर्जीवाड़ा कर लीज के पेपर को बिक्री का पेपर बना दिया।
- मामले पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा- शिवराज जी, आप राज्य को बर्बरता के किस युग में ले जा रहे हैं?




























































