
महामारी के बीच चरम पर बेबसी! 15 हजार नहीं दे पाने के कारण डेढ़ महीने तक मोर्चरी में ही पड़ा रहा शव
- कोरोना संकट के समय ऐसी कई खबर सामने आई थी कि पैसे न मिलने पर परिजनों को मृतकों का शव नहीं दिया।
- एक ऐसी ही घटना हापुड़ से आई है, जहां कोरोना से मरे व्यक्ति का शव डेढ़ माह तक मोर्चरी में पड़ा रहा।
- 15 मई को बिहार के एक व्यक्ति की मेरठ के निजी अस्पताल में कोरोना की पुष्टि हुई थी, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
- मौत के बाद अस्पताल ने शव देने के लिए 15 हजार मांगे थे, लेकिन पैसे न दे पाने के कारण परिजन शव छोड़ बिहार लौट गए।
- अस्पताल द्वारा शव हापुड़ जिला अस्पताल भिजवा दिया गया, पुलिस और नीर फाउंडेशन ने अब उसका अंतिम संस्कार कराया है




























































