
‘जब किसान आंदोलन कर रहे थे तब कंटीले तार बिछवा दिए'- रवीश ने मोदी सरकार को सुनाई खरी-खरी
- कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है, गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों और भाजपा नेताओं के बीच झड़प के बाद मामला गरमा गया है।
- इसी बीच वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने फेसबुक पर किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए एक पोस्ट लिख मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
- रवीश कुमार ने लिखा- जब किसान आंदोलन कर रहे थे तब सरकार ने कीलें बिछवा दी थीं। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मचारी भी विरोध करना चाहते हैं।
- अब सरकार एक अध्यादेश लेकर आई है, उसके मुताबिक अगर कोई हड़ताल में शामिल होता है तो एक साल की जेल होगी।
- बता दें कि किसान यूनियन के नेताओं की चेतावनी के बाद पुलिस ने बीजेपी के अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली है।




























































