
बेटे की तलाश में रात 2 बजे शायर मुनव्वर के घर पहुंची पुलिस, बेटी बोली- बदला ले रहा प्रशासन
- मशहूर शायर मुनव्वर राना के के बेटे तबरेज को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस गुरूवार देर रात करीब 2 बजे उनके घर पहुंच गई।
- परिजनों का कहना है कि पुलिस से तलाशी के संबंध में सवाल पूछे गए तो उसने कुछ भी नहीं बताया और सबके फोन छीन लिए।
- रायबरेली जिले के सदर कोतवाल का दावा है कि 28 जून को शायर मुनव्वर के बेटे तबरेज राना पर हुआ जानलेवा हमला फर्जी था।
- रायबरेली पुलिस ने कहा- तबरेज ने अपने चाचा और चचेरे भाइयों को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाई, पुलिस तबरेज की तलाश कर रही।
- मुनव्वर राना की बेटी और कांग्रेस नेता फौजिया राना ने प्रशासन पर बदले की कार्रवाई का आरोप लगाया हो और मदद की अपील की है।




























































