
पश्चिम बंगाल के गवर्नर के साथ दिखा वैक्सीन स्कैम करने वाला आरोपी, TMC बोली- इस्तीफा दें धनखड़
- पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर टीकाकरण घोटाले की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
- तृणमूल के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान दो तस्वीरें दिखाई।
- एक तस्वीर कोलकाता वैक्सीन जालसाज देबंजन देब और उनके पीछे खड़े उनके बॉडीगार्ड की है। दूसरी तस्वीर में बॉडीगार्ड कोलकाता राजभवन में खड़ा दिख रहा।
- इस फोटो में जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी दो अन्य महिलाओं के साथ दिखाई दे रहे हैं, बॉडीगार्ड इन महिलाओं के पीछे खाड़ा है।
- राय ने राज्यपाल को हटाने की मांग की है और कहा कि इस मामले की जांच अच्छे से होनी चाहिए।




























































