कोरोना महामारी के बीच मोदी सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों पर कमाया 4.51 लाख करोड़ का टैक्स

  • कोरोना महामारी के बीच 2020-21 में पेट्रोलियम उत्पादों पर सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क के रूप में केंद्र सरकार का अप्रत्यक्ष कर राजस्व लगभग 56.5% बढ़ा है। 
  • साल 2020-21 वित्तीय वर्ष में पेट्रोलियम उत्पादों पर केंद्र सरकार ने 4.51 लाख करोड़ का टैक्स रेवेन्यू कमाया गया है।
  • वित्तीय वर्ष 2020-21 में पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर 37,806.96 करोड़ रुपए का कस्टम्स ड्यूटी वसूली गई।
  • ट्रोलियम उत्पादों के विनिर्माण पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी के रूप में 4,13,735.60 करोड़ सरकारी खजाने में जमा किए गए।
  • गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान लगाए गए लॉकडाउन की वजह से परिवहन गतिविधियां लंबे समय तक थमी थीं।
यह भी पढ़े: टीकाकरण पर गैर-जिम्मेदाराना बयान देने वाले नेता बेशर्मी छोड़ दें, संकट के बीच राजनीति गलत- डॉ. हर्षवर्धन