
'अंत में जो एक वैक्सीन बचे वो हमें लगा दें'- जन्मदिन के अवसर पर अखिलेश का भाजपा पर निशाना
- समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव का आज 48वा जन्मदिन है, इस बीच उन्होंने सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील की।
- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा- यह सरकार की जिम्मेदारी है कि यूपी की जनता को वैक्सीन लगवाए।
- उन्होंने कहा- भाजपा वही पार्टी है जिसने करोड़ों खर्च किए और कहा दो डोज जरुरी है और अब कह रही कि एक डोज जरुरी है।
- अखिलेश ने कहा- पहले गरीब और किसानों, नौजवान को वैक्सीन लगवा दें, अंत में जो एक वैक्सीन बचे वो हमें लगा दें।
- बता दें कि जब वैक्सीनेशन की तैयारी चल रही थी, तब अखिलेश यादव ने ऐलान किया था कि उन्हें बीजेपी की वैक्सीन पर भरोसा नहीं है।




























































