
UP: पंचायत ने 5 चप्पल और 50 हजार में रफा-दफा करा दिया रेप का मामला, ये न्याय या खानापूर्ति?
- यूपी के महाराजगंज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पंचायत ने न्याय के नाम पर खानापूर्ति कर के रेप के मामले को रफा-दफा करा दिया।
- पंचायत ने फैसला सुनाया कि आरोपी को पांच चप्पल लगाई जाए और पीड़ित लड़की को 50 हजार का मुआवजा देकर इस मामले को खत्म किया जाए।
- पंचों ने 13 साल की नाबालिग पीड़िता से कहा कि वह आरोपी को पांच चप्पलें मार कर अपना गुस्सा शांत कर ले और 50 हजार ले ले।
- पीड़ित परिवार ने बताया कि पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया, मामला एसपी तक पहुंचने के बाद पॉस्को एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
- पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा, ''मेडिकल परीक्षण में रेप की पुष्टि हो जाने के बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




























































