शाह पर बरसीं ममता, बोलीं- भाजपा के इशारे पर होती हैं डिबेट्स, विपक्ष को करते हैं बदनाम 

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और मोदी सरकार के बीच चल रही तनातनी थमने का नाम नहीं ले रही है। 
  • इस बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है, उनका कहना है कि शाह के कार्यालय ने टीएमसी को बदनाम करने की साजिश रची है।
  • बनर्जी का दावा है कि नेशनल टीवी पर बंगाल के मुद्दे पर अक्सर चर्चा होती है, जिसमें उनके राज्य को बदनाम करने की कोशिश की जाती है। 
  • उन्होंने कहा कि यह सब गृह मंत्री के कार्यालय की एक चाल है, सरकार टीवी पर अपना हुक्म चला रही, बंगाल के बारे में गलत सूचना दी जा रही। 
  • इसके अलावा ममता बनर्जी ने नेशनल टेलीविजन पर हर रोज होने वाली डिबेट्स को भी भाजपा के इशारे पर होने वाली डिबेट करार दिया है।
यह भी पढ़े: UP: पंचायत ने 5 चप्पल और 50 हजार में रफा-दफा करा दिया रेप का मामला, ये न्याय या खानापूर्ति?