
किसान पीछे हटने वाला नहीं, पीछे हटना हमारी डिक्शनरी में नहीं, फौज की तरह डटकर लड़ेंगे- टिकैत
- कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है, बीते दिन गॉजीपुर बॉर्डर पर किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी।
- इस लड़ाई के बाद किसानों का गुस्सा और भड़क गया है, किसान नेता राकेश टिकैत ने भी ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
- उन्होंने ट्वीट कर लिखा- देश पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इनको देश की जनता, व्यापारी, किसान और मजदूरों से कोई लेना देना नहीं है।
- उन्होंने लिखा- हैरानी की बात है कि किसान देश की राजधानी को घेर कर बैठे हैं और सरकार बात ही नहीं कर रही, किसान भी पीछे नहीं हटेगा ।
- टिकैत ने कहा- पीछे हटना हमारी डिक्शनरी में नहीं है, जिस तरह फौजें मोर्चे पर होती हैं तो गोली खाती हैं उसी तरह हम भी मोर्चे पर हैं और लड़ रहे हैं।




























































