
UAPA मामले में NIA कोर्ट से बरी हुए अखिल गोगोई, किया था CAA का विरोध
- असम के सामाजिक कार्यकर्ता और विधायक अखिल गोगोई को विशेष NIA कोर्ट ने गुरुवार को दूसरे UAPA राजद्रोह के मामले में बरी कर दिया है।
- साल 2019 में CAA के खिलाफ जारी प्रदर्शन में हुई हिंसा को लेकर गोगोई पर दो केस दर्ज किए गए थे, जिसमें हिंसा भड़काना भी एक था।
- गोगोई इसी साल मार्च में भी सुर्खियों में आए थे, जब जेल उन्होंने जेल से पत्र लिखा आरोप लगाया था कि उन्हें मानसिक एवं शारीरिक यातनाएं दी गई।
- उन्होंने यह भी बताया था कि NIA अधिकारियों ने उन्हें RSS या BJP में शामिल होने पर तत्काल जमानत देने का प्रस्ताव भी दिया था।
- बता दें कि गोगोई ने इसी वर्ष राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में शिवसागर सीट पर जीत दर्ज की है।





























































