यूपी में रामराज्य! अयोध्या में BJP विधायक के खिलाफ खबर लिखने पर पत्रकार पर जानलेवा हमला

  • यूपी का अयोध्या जिला इस वक्त चर्चा में है, राम मंदिर चंदे में हुए घोटाले के बाद अब पत्रकार पर जानलेवा हमले के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है.
  • भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी के खिलाफ खबर लिखने पर भारत कनक अखबार के ब्यूरो चीफ पाटेश्वरी सिंह पर जानलेवा हमला हो गया.
  • हमले में बुरी तरह से घायल हुए पटेश्वरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह घटना के बारे में बताते हैं.
  • पटेश्वरी ने कहा- हमलावरों ने पहले काली सफारी से टक्कर मारी, नीचे गिरा तो चार-पांच लोगों ने मुुझ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
  • पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है, अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज एवं गाड़ी को लेकर जांच की जा रही है जल्द गिरफ्तारी होगी.
     यह भी पढ़ें - देवरिया में नामांकन के दौरान हुआ हंगामा, योगी सरकार ने सपा नेता अभिजीत यादव पर लगाया रासुका