Get Premium
देवरिया में नामांकन के दौरान हुआ हंगामा, योगी सरकार ने सपा नेता अभिजीत यादव पर लगाया रासुका
- यूपी में इस वक्त जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव हो रहे हैं, देवरिया में नामांकन के दौरान हंगामा करने पर सपा नेताओं के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया.
- 26 जून को नामांकन के दौरान एसपी और भाटपाररानी सपा विधायक के बीच धक्कामुक्की हो गई, इस मामले में सपा नेता अभिजीत यादव पर रासुका लगा दिया गया.
- अभिजीत पर आरोप है कि उन्होंने न सिर्फ कलेक्ट्रेट गेट पर हंगामा किया बल्कि एसपी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया जिससे उन्हें चोट आई.
- डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि सपा के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों पर भी हमला किया इसकी अगुवाई अभिजीत यादव ने की थी इसलिए कार्रवाई की गई.
- बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष के मामले में जमकर गुंडई सामने आई है, प्रशासन पर योगी सरकार के इशारों पर काम करने का आरोप लग रहा है.
यह भी पढ़ें - बंगाल में हिन्दू फिलहाल खतरे से बाहर! UP में फरवरी 2022 तक हिन्दू पर भीषण खतरे के बादल- पप्पू