Get Premium
गाजीपुर बॉर्डर पर झड़प से आगबबूला हुए टिकैत- कहा- भाजपा नेता मंच पर आए तो बक्कल उधेड़ दूंगा
- केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है, गॉजीपुर बॉर्डर पर बुधवार को किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई.
- इस लड़ाई से किसान नेता राकेश टिकैत आगबबूला हो गए, उन्होंने कहा- भाजपा के कुछ नेता किसी नेता का स्वागत करने के लिए मंच का इस्तेमाल कर रहे थे.
- टिकैत ने कहा- ये संयुक्त मोर्चे का मंच है ऐसा नहीं कि कोई भी आ जाए और किसी का भी स्वागत कर दे, अगर किसी को आना है तो वह संयुक्त मोर्चे में शामिल हो.
- राकेश टिकैत ने आगे कहा- अगर भाजपा के किसी नेता के लिए मंच का इस्तेमाल होता है या कब्जे की कोशिश करता है तो उनके बक्कल उधाड़ दिए जाएंगे.
- उन्होंने कहा- इसे धमकी समझनी है तो समझ लो, मंच पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा, पूरे देश में कहीं भी स्वागत करो पर यहां नहीं करने देंगे.
यह भी पढ़ें - ब्रिटेन उपचुनाव: लेबर पार्टी ने प्रचार में इस्तेमाल की मोदी और बोरिस की तस्वीर, कहा- इनसे बचकर रहें