ब्रिटेन उपचुनाव: लेबर पार्टी ने प्रचार में इस्तेमाल की मोदी और बोरिस की तस्वीर, कहा- इनसे बचकर रहें

  • ब्रिटेन में उपचुनाव होने वाले है लेकिन इससे पहले प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के इस्तेमाल को लेकर हंगामा मचा हुआ है। 
  • लेबर पार्टी ने अपनी प्रचार सामग्री में भारत के पीएम मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हाथ मिलाती तस्वीर इस्तेमाल की है।
  • इस तस्वीर के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि पीएम मोदी से दोस्ती रखने वाली पार्टी यानी सत्ताधारी सांसद से बचकर रहें।
  • इस पोस्टर पर अब बवाल मच गया है, प्रवासी भारतियों ने इसकी निंदा करते हुए लेबर पार्टी को 'विभाजनकारी' और 'भारत विरोधी' बताया है।
  • लेबर फ्रैंड्स ऑफ इंडिया ने इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है और कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है की तस्वीर का ऐसे इस्तेमाल किया गया। 
यह भी पढ़े: धर्मांतरण का आरोप लगाने वाली महिला ने बदला बयान, कहा- हिन्दू संगठनों के दबाव में लगाए थे आरोप