
योगी के जंगलराज में कानून व्यवस्था ध्वस्त, जनता कर रही त्राहि-त्राहि- अखिलेश
- उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, सभी दल तैयारी में जुट गए हैं, सियासी गतिविधियां तेज हो चुकी हैं।
- इस बीच यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जनता के भरोसे को तोड़ने का आरोप लगाया है।
- अखिलेश ने कहा- लोगों की भावना से खिलवाड़ करने वाली भाजपा की राजनीति छल-बल आतंक और प्रलोभन से चल रही।
- उन्होंने कहा- प्रदेश को भयमुक्त बनाने का भरोसा देकर भाजपा ने सत्ता हथिया तो ली पर जनता का कोई भला नहीं किया।
- उन्होंने कहा- पुलिस तंत्र ने भी उत्पीड़न करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, जंगलराज में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।




























































