
भारत बायोटेक को झटका, ब्राजील ने रद्द की कोवैक्सीन की डील, राष्ट्रपति पर भ्रष्टाचार का आरोप
- कोरोना संकट के बीच भारतीय वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक को झटका लगा है, ब्राजील ने 32.4 करोड़ की डील को रद्द कर दिया है.
- ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो पर भ्रष्टाचार को छुपाने का आरोप लगा है, व्हीसलब्लोअर द्वारा घेरे जाने पर वहां की सरकार ने डील रद्द कर दी.
- ब्राजील के पास फाइजर कंपनी की वैक्सीन खरीदने का ऑप्शन था लेकिन उसने उससे महंगी कोवैक्सीन को चुना जिससे सरकार सभी के निशाने पर आ गई.
- स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार दावा कर रहा था कि इस डील में सबकुछ क्लीयर है लेकिन मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो राष्ट्रपति की अनियमितता सामने आई.
- गौरतलब है कि बोलसोनारो सरकार कोरोना संकट के बीच इतनी अधिक मौत को लेकर पहले से ही निशाने पर है भ्रष्ट्राचार के मामले से उसकी और किरकिरी हो रही है.
यह भी पढ़ें - बंगाल में हिन्दू फिलहाल खतरे से बाहर! UP में फरवरी 2022 तक हिन्दू पर भीषण खतरे के बादल- पप्पू




























































