
बंगाल में हिन्दू फिलहाल खतरे से बाहर! UP में फरवरी 2022 तक हिन्दू पर भीषण खतरे के बादल- पप्पू
- उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, सभी दल तैयारी में जुट गए हैं, सियासी गतिविधियां तेज हो चुकी हैं।
- इस बीच योगी सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून पर काम कर रही है, जिसके चलते सीएम योगी विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए हैं।
- विधानसभा चुनाव को लेकर जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भाजपा पर चुटकी ली है।
- उन्होंने ट्वीट कर लिखा- बंगाल में हिन्दू फिलहाल खतरे से बाहर! राजनीतिक मौसम विभाग का अलर्ट!
- उन्होंने आगे लिखा- यूपी में फरवरी 2022 तक हिन्दू पर भीषण खतरे का बादल बहुत तेजी से मंडराता रहेगा।




























































