सत्ता के आठ साल पर बेरोजगार बदहाल, राहुल- भविष्य छीनकर मोदी सरकार ने युवा को आत्मनिर्भर किया 

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक खबर शेयर कर मोदी सरकार पर बेरोजगारी और बेरोजगारी के कारण हो रही खुदकुशी को लेकर निशाना साधा है। 
  • उन्होंने ट्वीट कर लिखा- पढ़े-लिखे नौजवानों के माता-पिता उन्हें रिक्शा खींचने या मज़दूरी करने या सड़क किनारे पकोड़े तलने पर मजबूर होता देख रहे हैं।
  • राहुल ने जिस खबर को शेयर किया है उसका शीर्षक है- सत्ता के आठवें साल में सरकार, नौकरी-रोज़गार की दुर्गति बरकरार!
  • खबर में बताया गया कि ये मोदी दौर ही है जिसमें देश रिकॉर्ड बेरोजगारी दर का गवाह बना, भाजपा शासन में लगातार सरकारी वेकैंसी कम हो रही हैं। 
  • खबर में बताया गया कि NCRB के आंकड़ों के अनुसार बेरोजगारी के कारण खुदकुशी करने वालों की संख्या किसानों के खुदकुशी की तादाद से ज्यादा है। 
यह भी पढ़े: अखिलेश के साथ हो गया खेला! सपा ने जिसे बनाया प्रत्याशी वह पर्चा वापस लेकर हुई BJP में शामिल