
अखिलेश के साथ हो गया खेला! सपा ने जिसे बनाया प्रत्याशी वह पर्चा वापस लेकर हुई BJP में शामिल
- यूपी में इस वक्त जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है, सत्ताधारी भाजपा तमाम तिकड़म के जरिए दूसरे दलों के प्रत्याशियों को अपने पाले में कर रही है.
- शाहजहांपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी ने बीनू सिंह को प्रत्याशी बनाया था उन्होंने पर्चा वापसी के आखिरी दिन अपना पर्चा वापस ले लिया.
- बीनू सिंह मंगलवार को ही कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गई, इस तरह से भाजपा प्रत्याशी ममता यादव निर्विरोध विजयी हो गई.
- सपा प्रत्याशी के एकबारगी भाजपा में शामिल हो जाने से समाजवादी नेताओं में निराशा छा गई हालांकि अभी वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं.
- पीलीभीत जिले में भाजपा से सपा में गए स्वामी प्रवक्ता नंद को प्रत्याशी बनाया उन्होंने भी नामांकन वापसी के दिन अपना पर्चा वापस ले लिया.
यह भी पढ़ें - चीन हमारी छाती पर बैठा है और PM को वार्तालाप का शौक है, चीन को ठीक करो- BJP सांसद




























































