
प्रवासी मजदूरों को लेकर मोदी सरकार के रुख पर बोला SC- लापरवाह रवैया अक्षम्य, दिए निर्देश का पालन हो
- कोरोना संकट के बीच प्रवासियों को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार के रुख को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को फटकारा।
- कोर्ट ने कहा- आंकड़े देने के मामले में केंद्र का लापरवाही भरा रवैया अक्षम्य है, कोर्ट ने केंद्र को कुछ निर्देश भी दिए हैं।
- कोर्ट ने कहा- केंद्र एनआईसी की मदद से एक पोर्टल तैयार करे, जिस पर असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों का पंजीकरण हो सके।
- कोर्ट ने केंद्र को प्रवासी मजदूरों के बीच मुफ्त वितरित करने के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अनाज आवंटित करने के लिए कहा।
- कोर्ट ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना 31 जुलाई तक लागू करने को कहा है।




























































