
स्कूल की समीक्षा करने पहुंचे डिप्टी CM का BJP ने किया विरोध, सिसोदिया बोले- गुंडे हमें रोक नहीं सकते
- दिल्ली के रोहतास नगर में एक निर्माणाधीन स्कूल की समीक्षा करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा।
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिसोदिया को घेरकर नारेबाजी की जिसके बाद सिसोदिया ने ट्वीट कर प्रदर्शनकर्ताओं पर बड़ा आरोप लगाया है।
- उन्होंने लिखा- आज रोहतास नगर में स्कूल बनने का विरोध करते हुए भाजपा नेताओं व गुंडों ने स्कूल में तोड़फोड़ की। भाजपाइयों को स्कूल बनने, पढ़ने लिखने से इतनी चिढ़ क्यों है?
- उन्होंने आगे लिखा- मेरी सरकारी गाड़ी तोड़ी, स्कूल का गेट तोड़कर अंदर मौजूद महिला शिक्षकों और मजदूरों के साथ बदतमीजी की।
- दिल्ली के गृह एवं लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा- हमने दिल्ली के लोगों की सेवा करने की कसम खाई है और इससे हमें कोई रोक नहीं सकता।




























































