
इस बार UP में मुस्लिम सीएम या डिप्टी सीएम जरूर बनेगा- ओवैसी के नेता ने सभी दलों को दी चुनौती
- साल 2022 में होने वाले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।
- असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने सभी दलों को चुनौती देते हुए उत्तरप्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
- ओवैसी की पार्टी के नेता आसिम वकार ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में मुस्लिम सीएम या डिप्टी सीएम जरूर बनेगा।
- एआईएमआईएम नेता ने कहा- हमारी तादाद सबसे ज्यादा है और हमारे वोटों से ही सरकार बनती है।
- बता दें कि एआईएमआईएम ने यूपी विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है।




























































