
बिहार : अपनी मांगो को लेकर शिक्षा मंत्री का घेराव करने पहुंचे STET छात्रों पर बरसी पुलिस की लाठियां
- बिहार में बेरोजगार छात्रों का प्रदर्शन जारी है, मंगलवार को STET छात्रों ने पटना में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी के घर के बाहर प्रदर्शन किया.
- अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे इन छात्रों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया, इस लाठी चार्ज में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए.
- घटनास्थल से आए वीडियो में नजर आ रहा कि पुलिस लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रही है, लड़कियों पर भी लाठियां बरसाई जा रही हैं.
- अभ्यर्थियों की मांग है कि जिस तरह से पहले के STET को मौका दिया जा रहा था उसी तरह से छठे चरण के नियोजन में उन्हें भी मौका दिया जाए.
- वहीं सरकार नवंबर तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ही छठे चरण में नियोजन का मौका दे रही है, इसके बाद वालों को मौका नहीं दिया जा रहा है.
यह भी पढ़ें - चीन हमारी छाती पर बैठा है और PM को वार्तालाप का शौक है, चीन को ठीक करो- BJP सांसद




























































