
सरकार को लकुआ मार गया है, दिमाग में बुखार है...लेकिन 2024 तक ठीक कर देगा किसान- टिकैत
- कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी के साथ ही नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है।
- आंदोलन को 200 से अधिक दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक सरकार और किसान के बीच बात नहीं बनी है, दोनों अपनी बात पर अड़े हैं।
- किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने न्यूज 24 पर डिबेट के दौरान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- सरकार का इलाज होगा, 3 साल लगेंगे।
- उन्होंने कहा- इनके दिमाग में बुखार है वो हम ठीक करेंगे, सरकार को लकुआ मार गया है। ये तो धीरे-धीरे इलाज चलेगा, देसी इलाज होगा।
- इससे पहले टिकैत ने कहा था कि पहले वाले प्रधानमंत्री बात करते थे अब वाले नहीं करते, इन्हें बालक खिलाने से ही फुर्सत नहीं है।




























































