
बिहार: कई भाजपा नेता चोर और नाकारे...BJP MLC ने ऑडियो वायरल होने के बाद कहा- सब आदरणीय
- बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राज्यपाल कोटे से MLC देवेश कुमार के एक वायरल ऑडियो ने पार्टी में खलबली मचा दी।
- देवेश कुमार से एक व्यक्ति बात कर रहा है, लेकिन उसकी पूरी आवाज गायब है। सिर्फ देवेश कुमार की ही आवाज है।
- वे कहते हैं- 11 जनरल सेक्रेटरी हैं पार्टी में...दिल्ली के... सब नाकारे हैं... कोई किसी का आदमी है... कोई किसी का आदमी है। जय नाथ चौहान 10 लाख इंस्टॉलमेंट पर ले ले के... 42 करोड़ का डिफिस्ट है।
- देवेश कुमार कहते हैं- चाहे संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी हो या फिर संगठन सह मंत्री शिवनारायण महतो या फिर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जयनाथ चौहान, सब इस सिस्टम में चोर हैं।
- हालांकि देवेश ने दावा किया कि इस ऑडियो में जो आवाज है, उनकी नहीं है। जिन लोगों के बारे में इसमें जिक्र किया गया है, वह सारे आदरणीय हैं।




























































