
साइकिल से चलिए...गरीबों के हित में लग रहा ईंधन का पैसा, बढ़ती कीमतों पर बोले शिवराज के मंत्री
- आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है, पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है, जनता त्रस्त है तो वहीं जिम्मेदार अजीबोगरीब बयान दे रहे हैं।
- मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कहा कि क्या हम साइकिल से कभी सब्जी मंडी जाते हैं?
- उन्होंने कहा- साइकिल का प्रयोग करेंगे तो हम स्वस्थ रहेंगे और प्रदूषण भी खत्म होगा। हमारे लिए पेट्रोल और डीजल जरूरी है या फिर स्वास्थ्य।
- मीडिया से बातचीत में प्रद्युमन सिंह ने कहा ईंधन से मिलने वाला पैसे किसी नेता के घर नहीं जाता, इसका इस्तेमाल गरीबों के हितों के लिए किया जाता है।
- बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में आज भी 29 पैसे और डीजल की कीमतों में 24 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है।




























































