
रामदेव बोले- चाह लूं तो आज पीएम या राष्ट्रपति बन जाऊं पर मैं केवल योग के लिए बना हूं
- अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले योग गुरु बाबा रामदेव एकबार फिर से चर्चा में हैं, इसबार उनका बयान खुद के पीएम और राष्ट्रपति बनने से जुड़ा है.
- रामदेव ने कहा- उन्होंने जिंदगी में जो हासिल किया है वह अपने दम पर हासिल किया है, किसी राजनीतिक पार्टी की मेहरबानी से कुछ नहीं मिला है.
- उन्होंने कहा कि मैं चाहता तो देश का प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति बन सकता था आज भी बन सकता हूं पर मैं उस पद के लिए नहीं बना हूं मैं योग के लिए बना हूं.
- पिछले दिनों एलोपैथ की आलोचना करने पर आईएमए ने जमकर विरोध किया था जिसके बाद रामदेव को डॉक्टरों से माफी मांगनी पड़ी थी.
- दरअसल रामदेव भाजपा के करीबी माने जाते हैं, उनके अधिकतर बयान सरकार के समर्थन में होते हैं, सरकार के मंत्री भी उनका समर्थन करते नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें - सिलेबस कोई भी हो प्रश्न कैसा भी हो, भाजपा का बस एक जवाब- हिंदू खतरे में है- पूर्व IAS का तंज




























































