Get Premium
भारत की आर्थिक वृद्धि दर में भारी गिरावट, चीन की इकोनॉमी रहेगी मस्त- S&P ग्लोबल रिपोर्ट
- वैश्विक रेटिंग एजेंसी S&P ग्लोबल ने एशियाई देशों की आर्थिक हालत 2021 पर एक रिपोर्ट साझा की है, रिपोर्ट में भारत की हालत पस्त नजर आ रही है।
- S&P के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर ने देश को हिला कर रख दिया है इसलिए आर्थिक वृद्धिदर के अनुमान को 11% से घटाकर 9.5% कर दिया गया है।
- इसी तरह फिलीपींस की अर्थव्यवस्थाओं की आर्थिक वृद्धिदर का अनुमान घटा कर 7.9% से 6% और मलेशिया के लिए 6.2% से घटाकर 4.1% किया गया है।
- उभरती अर्थव्यवस्थाओं के समूह ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) में शामिल सदस्य देशों में सिर्फ भारत का आर्थिक वृद्धि अनुमान घटाया गया है।
- S&P ने वहीं चीन के लिए आर्थिक वृद्धि अनुमान 8% से बढ़ाकर 8.3%, ब्राजील के लिए 3.4% से 4.7%, रूस के लिए 3.3% से 3.7% और दक्षणि अफ्रीका के लिए 3.6% से 4.2% कर दिया है।
यह भी पढ़े: महामारी के बीच वित्त मंंत्री का 1.1 लाख करोड़ का राहत पैकेज, लोग बोले- पिछले साल वाले ऐलान जैसा