मई से अब तक 32 बार बढ़े तेल के दाम, पेट्रोलियम मंत्री के खिलाफ याचिका, कहा- लोगों के भीतर गुस्सा

  • आम आदमी  महंगाई की मार झेल रहा है, पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है, ये इजाफा रोजमर्रा के सामानों पर भी असर डाल रहा है। 
  • इस बीच मुजफ्फरपुर जिले की सीजेएम अदालत में ईंधन की कीमत में बढ़ोत्तरी को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ एक याचिका दायर की गई है।
  • आरोप है कि पेट्रोलियम उत्पादक देशों में कच्चे तेलों की कीमत कम होने के बावजूद लगातार एक साजिश के तहत पेट्रोल-डीजल ज्यादा दामों पर बेचा जा रहा है।
  • याचिकाकर्ता तमन्ना हाशमी ने कहा- लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से लोग भयभीत और आक्रोशित हैं। 4 मई के बाद से 32वीं बार बढ़ोतरी की गई है। 
  • बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में आज भी 29 पैसे और डीजल की कीमतों में 24 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है।
यह भी पढ़े: भारत की आर्थिक वृद्धि दर में भारी गिरावट, चीन की इकोनॉमी रहेगी मस्त- S&P ग्लोबल रिपोर्ट