
उत्तराखंड सरकार ने लिया यू-टर्न! अगले आदेश तक चार धाम यात्रा स्थगित
- चार धाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने यू-टर्न लिया है, अगले आदेश तक यात्रा को स्थगित कर दिया गया है।
- उत्तराखंड हाईकोर्ट के ऑर्डर को मानते हुए राज्य सरकार ने ये कदम उठाया है, हालांकि कल ही राज्य सरकार ने यात्रा को लेकर कोविड गाइडलाइंस जारी की थीं।
- राज्य सरकार ने कोर्ट के आदेश को तवज्जो न देते हुए 1 जुलाई से चारधाम यात्रा को आंशिक रूप से शुरू करने का फैसला सुनाया था।
- सोमवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट ने यात्रा पर 7 जुलाई तक रोक लगा दी थी, हाईकोर्ट ने सरकार को दोबारा शपथपत्र दाखिल करने को कहा है।
- बता दें कि हाल ही में इससे पहले नैनीताल हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि ऐसी परिस्थितियों में चारधाम यात्रा का शुरू होना कहा तक उचित है?




























































