
पाकिस्तानी आतंकी अबरार ढेर, तीन जवानों की हत्या मामले में था शामिल
- जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकी सगंठन लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर नदीम अबरार को मार गिराया गया है।
- सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के मलूरा परिंपुरा इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान पाकिस्तानी आतंकी अबरार को मार गिराया है।
- बता दें कि सोमवार को ही आतंकी अबरार को गिरफ्तार किया था। आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो एक-के 47 राइफल बरामद हुई हैं।
- उन्होंने बताया कि नदीम लावेपोरा आतंकी हमले में शामिल था, इस हमले में आतंकियों ने सीआरपीएफ के तीन जवानों की हत्या की थी।
- नदीम अबरार कई हमलों और हत्याओं में शामिल रहा था।




























































