महामारी के बीच वित्त मंंत्री का 1.1 लाख करोड़ का राहत पैकेज, लोग बोले- पिछले साल वाले ऐलान जैसा

  • कोरोना संकट के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 1.1 लाख करोड़ रुपए के राहत पैकेज का ऐलान किया.
  • सरकार 8 बड़े मेट्रो शहरों को छोड़कर बाकी शहरों के स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के के लिए लोन गारंटी कवर देगी, ये गारंटी कवर पुराने प्रोजेक्ट के विस्तार के लिए भी होगा.
  • वित्त मंत्री ने MFI से लोन लेने वाले वाले छोटे कर्जदारों के लिए नई क्रेडिट गारंटी स्कीम लांच की है, अब 1.25 लाख रुपए का लोन देने के लिए बैंको को गारंटी दी जाएगी.
  • सरकार ने पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए वर्किंग कैपिटल लोन देने का ऐलान किया है, विदेशी पर्यटकों को बुलाने के लिए पर्यटन वीजा फ्री करने जा रही है.
  • लोगों ने इस राहत पैकेज पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- पिछले साल 20 लाख करोड़ वाले ऐलान की तरह है, किसी को सीधी राहत नहीं दी जा रही है, लोन को राहत पैकेज बताया जा रहा है.
     यह भी पढ़ें - सिलेबस कोई भी हो प्रश्न कैसा भी हो, भाजपा का बस एक जवाब- हिंदू खतरे में है- पूर्व IAS का तंज