
सिलेबस कोई भी हो प्रश्न कैसा भी हो, भाजपा का बस एक जवाब- हिंदू खतरे में है- पूर्व IAS का तंज
- उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव होने हैं, जिसे लेकर बीजेपी समेत सभी पार्टियों की राजनीतिक गतिविधियां अभी से तेज हो गई है।
- योगी आदित्यनाथ सरकार ने इसी बीच जनसंख्या नियंत्रण कानून पर काम करना शुरू कर दिया है, कानून का मसौदा दो माह में तैयार हो जाएगा।
- इस मुद्दे पर अब रिटायर्ड IAS अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने अपनी राय रखी है, उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधा है।
- उन्होंने ज़ी न्यूज के ट्वीट को रीट्वीट कर लिखा- ‘बंगाल के बाद अब उत्तरप्रदेश में भी हिंदू खतरे में, प्रश्न कैसा भी हो, भाजपा हर जगह एक ही उत्तर लिखती है।
- उन्होंने आगे लिखा- उत्तरप्रदेश चुनाव तक अब नफरत फैलाने का कारोबार चरम पर रहेगा। दिल थाम कर बैठिए, अभी बहुत कुछ झेलना है।




























































