
मोदी सरकार ने किया कोविड प्रभावित सेक्टर के लिए 1.1 लाख करोड़ की लोन गारंटी स्कीम का ऐलान
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस बीच उन्होंने कुछ आर्थिक राहतों की भी घोषणा की है।
- सरकार ने हेल्थ पर खासा जोर दिया है, कोविड से प्रभावित सेक्टरों के लिए 1.1 लाख करोड़ की लोन गारंटी स्कीम की घोषणा की है।
- इस स्कीम में अकेले 50,000 करोड़ हेल्थ सेक्टर के लिए दिया जा रहा है, बाकी 60,000 करोड़ अन्य सेक्टरों में दिया जाएगा।
- हेल्थ सेक्टर के लिए 100 करोड़ का अधितकम लोन अमाउंट रखा गया है, अधिकतम ब्याज दर 7.95 फीसदी पर होगा।
- माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशन के माध्यम से क्रेडिट गारंटी योजना लाई गई है, करीब 25 लाख छोटे उधारकर्ताओं को मदद मिलेगी।




























































