
वैक्सीनेशन में भारत ने बनाया रिकॉर्ड तो कंगना बोलीं- खड़ूसपन छोड़ो यार, बोल दो मोदी है तो मुमकिन है
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन देश में सबसे अधिक वैक्सीन लगाई गई थी, कुल 86.16 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया था।
- भारत के इस रिकॉर्ड को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पीएम मोदी की तारीफ की है और कहा कि मोदी है तो मुमकीन है।
- अपने फेसबुक पेज पर कंगना ने आकंड़ों का ग्राफ शेयर करते हुए लिखा कि जब कोई आप के लिए अपना जी- जान लगा दे मेहनत से आपके लिए असंभव को सम्भव कर दिखाये, तो फिर मुंहसिलवा के क्या बैठना।
- कंगना ने आगे लिखा- खड़ूसपन क्या दिखाना बोल दो यार मोदी है तो मुमकिन है। कंगना के इस पोस्ट पर लाखों कमेंट आए हैं।
- एक यूजर ने कंगना पर तंज कसते हुए लिखा- आप हिमाचल में डिप्टी सीएम बनने की योग्यता हासिल कर चुकी हैं। राज्यसभा के लिए थोड़ा और गिरने की जरूरत पड़ेगी।




























































