ट्विटर ने भारत के नक्शे के साथ फिर की छेड़छाड़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दिखाया अलग देश 

  • ट्विटर और सरकार के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है, आज ट्विटर ने अपने वेबसाइट पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को एक अलग देश के तौर पर दिखाया है। 
  • ट्विटर को अब इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है, सरकारी सूत्रों के मुताबिक सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी। 
  • सूत्रों के मुताबिक सरकार इसके खिलाफ ट्विटर को नोटिस जारी करेगी और कोई कड़े कदम भी उठा सकती है। 
  • इससे पहले ट्विटर ने लद्दाख को चीन का हिस्सा बता दिया था, जिस पर सरकार ने कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए चेतावनी दी थी।
  • बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ट्विटर ने कानून तोड़ने का हवाला देते हुए  IT मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट ब्लॉक कर दिया था। 
यह भी पढ़े: आतंकियों ने घर में घुसकर की पूर्व SPO संग पत्नी-बेटी की हत्या, डोगरा फ्रंट ने लगाए “पाक हाय” के नारे