
गंगा में मिले बहते शवों से जुड़ी याचिका उच्चतम न्यायालय ने की खारिज
- कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश की भयावह तस्वीर देखने को मिली, एक तस्वीर यूपी, बिहार की नदियों में बहते शवों की भी थी।
- इन शवों से जुड़ी एक याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है, मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की गई थी।
- इस याचिका को उच्चतम न्यायालय ने खारिज करते हुए याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट में अपील करने को कहा है।
- याचिका में इन लोगों की मौत का कारण जानने के लिए राज्य सरकारों को निर्देश देने का आग्रह शीर्ष अदालत से किया गया था।
- दावा किया गया कि मिले शव कोरोना संक्रमितों के हैं तो इससे लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा है, क्योंकि गंगा नदी का पानी पेयजल का साधन है इसलिए राज्य सरकार को जांच के आदेश दिए जाएं।




























































