
आतंकियों ने घर में घुसकर की पूर्व SPO संग पत्नी-बेटी की हत्या, डोगरा फ्रंट ने लगाए “पाक हाय” के नारे
- जम्मू कश्मीर के अवंतीपुरा में आतंकियों ने आधी रात को जम्मू कश्मीर पुलिस के पूर्व एसपीओ फैयाज अहमद के घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी।
- आतंकियों ने पत्नी और बेटी की भी जान से मार डाला, घटना का विरोध करते हुए डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विरोध में प्रदर्शन किया है।
- कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा हाथ में लेकर “पाक हाय हाय” के नारे लगाए, इलाके की घेरा बंदी कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
- अधिकारियों ने बताया कि यह मामला आतंकवाद से संबंधित मामलों की जांच करने वाली एजेंसी एनआईए द्वारा अपने हाथों में लिए जाने की संभावना है।
- बता दें कि हाल के दिनों में जम्मू कश्मीर में आतंकी घटना बढ़ गई है, श्रीनगर के बर्बरशाह इलाके में शनिवार को आंतकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंका था।




























































