कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वाले यात्रियों को यूरोपीय संघ देश नहीं देंगे अपने यहां आने की इजाजत 

  • कोरोना का एकमात्र इलाज टीकाकरण है, टीकाकरण अभियान जोरों से चलाया जा रहा है, फिलहाल अधिकतर लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन दी जा रही है। 
  • इसी कड़ी में कोविशील्ड वैक्सीन ने विदेश जाने वालों की चिंता बढ़ा दी है, दरअसल, कोविशील्ड को अभी कई देशों ने अपने यहां मान्यता नहीं दी है। 
  • कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वाले यात्रियों को यूरोपीय संघ के देश अपने यहां आने की इजाजत नहीं देंगे, यूरोपीय संघ अब डिजिटल वैक्सीन पासपोर्ट जारी कर रहा है। 
  • प्रमाण पत्र ईयू-व्यापी विपणन प्राधिकरण से प्राप्त करने वाले कोविड टीकों तक ही सीमित होगा।
  • यूरोपीय मेडिसन एजेंसी ने सिर्फ फाइजर, मॉर्डना, एस्ट्राजेनेका और जॉनसन एंड जॉनसन को मंजूरी दी है। 
यह भी पढ़े: आतंकियों ने घर में घुसकर की पूर्व SPO संग पत्नी-बेटी की हत्या, डोगरा फ्रंट ने लगाए “पाक हाय” के नारे