
BSP नहीं लड़ेगी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव, मायावती बोलीं- विधानसभा चुनाव की तैयारी करें कार्यकर्ता
- बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि इस बार उनकी पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेगी।
- उन्होंने कहा- "मैंने पार्टी कार्यकर्ताओं को पंचयात चुनाव के बजाय 2022 के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी करने को कहा है।"
- उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे अपनी ताकत पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में लगाएं।
- उन्होंने दावा किया कि अगर बसपा विधान सभा चुनाव जीत जाती है तो अधिकांश जिला पंचायत अध्यक्ष खुद-ब खुद हमारी पार्टी में शामिल हो जाएंगे।
- मायावती ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी समाजवादी पार्टी वाली गलतियों को दोहरा रही है, भाजपा वैसे ही काम कर रही जैसे सपा करती थी।




























































