Get Premium
भाजपा शासित त्रिपुरा में कुशासन के कारण पूरी तरह से अराजकता व्याप्त है, बढ़ी लिंचिंग- माणिक सरकार
- त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक स रकार ने भाजपा पर कड़े आरोप लगाए, उन्होंने कहा कि भाजपा के सरकार में आते ही राज्य में सिर्फ अराजकता और कुशासन बढ़ा है।
- सरकार ने कहा- पिछले दो वर्षों में लिंचिंग की नौ घटनाओं में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं, जो पांच लोग भीड़ हिंसा से बच भी गए उनकी पुलिस हिरासत में मौत हो गई।
- उन्होंने कहा- विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर शारीरिक हमले की 200 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं, विपक्षी दलों की दुकानों और घरों पर भी 152 हमले हुए हैं।
- माणिक ने कहा- विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों को लेकर हमने राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री से संपर्क किया लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया।
- उन्होंने कहा कि वाम दलों के एक प्रतिनिधिमंडल संग ने राज्यपाल से मुलाकात भी की थी लेकिन हमले होते रहे, राज्य में कुशासन के कारण अराजकता व्याप्त है।
यह भी पढ़े: सीएम शिवराज का राहुल पर निशाना, कहा- वैक्सीन प्रधानमंत्री जी नहीं तो क्या आप लगवा रहे हैं?