
ओवैसी- 100 सीटों पर चुनाव में उतरेंगे, आपत्ति जता बोली सुहलदेव पार्टी- इस पर बात ही नहीं हुई है
- उत्तर प्रदेश में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तरफ से गठबंधन को लेकर कवायद जारी है।
- इस बीच रविवार को एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव में उतरेगी।
- ओवैसी के बयान को सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ने गलत बताया है, ओवैसी की मायावती से या मायावती की ओवैसी से कोई बात नहीं हुई है।
- ओम प्रकाश राजभर ने कहा- ओवैसी जी ने कहा है कि हम मोर्चे में रहेंगे और जो सीट मिलेगी हम उस पर ही चुनाव लड़ेंगे। हम तो कह रहे हैं कि सवा सौ सीट पर चुनाव लड़ें।
- ओवैसी ने ट्वीट कर कहा- उत्तर प्रदेश विधानसभा के संबंध में हमने 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।




























































