यूपी में जंगलराज: एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, एक की हालत गंभीर

  • उत्तर प्रदेश में इस वक्त अपराधी निरंकुश हो चुके हैं, गाजियाबाद के लोनी में रविवार रात बदमाशों ने एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मार दी.
  • गोली लगने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला की हालत गंभीर है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
  • घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि कपड़ा व्यापारी रियाज के घर में घुसे बदमाशों ने उन्हें व उनके दोनों बेटों की गोली मारकर हत्या कर दी.
  • पुलिस मामले की जांच कर रही है, शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश के कारण हत्या किए जाने की बात कही जा रही है हालांकि पुलिस हर स्तर पर जांच कर रही है.
  • लोनी में ही दो हफ्ते पहले बुजुर्ग दंपत्ती की हत्या बेटे ने की थी, लोनी में ही बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था.
     यह भी पढ़ें - UP में ओवैसी से गठबंधन की खबर पर भड़की मायावती, कहा- एकदम झूठ, अकेले लड़ेंगे चुनाव